LOVE GURU

Saturday, 26 May 2012

pyar kahi bhi ho sakta he





























राह चलते हुए, चाय की दुकान पर मेट्रो की चहलकदमी में या पार्क में टहलते हुए यह प्यार ऐसी चीज है जो कभी भी हो जाता है. प्यार की इसी बिमारी की वजह से लोग इसे सबसे खराब मर्ज कहते हैं. यह प्यार दर्द देता है तो दवा भी खुद ही करता है. बड़ा अजीब है ना. लेकिन क्या करें प्यार एक ऐसी बिमारी है जिससे सभी दूर तो रहना चाहते हैं लेकिन ऐसा कोई नहीं है जो इस बिमारी में पड़ना भी नहीं चाहता. सभी जानते हैं कि यह आग का दरिया है लेकिन इस आग के दरिए में भी सभी नंगे पांव ही चलना चाहते हैं.
 खैर जैसा की मैंने कहा कि यह प्यार कभी कहीं भी हो सकता है तो इसलिए जरूरी है कि इस प्यार को महसूस किया जाए. कभी स्कूल के समय में आपको प्यार हुआ है, या फिर ट्यूश्न में किसी लड़की पर क्रश हुआ है. कई बार ऐसा होता है कि हमें प्यार तो हो जाता है लेकिन हम उस प्यार को पहचान नहीं पाते.  प्यार या कहलें आकर्षण.. वह शुरूआत है जो इंसान को एक लंबे समय तक उसके दिल में रुमानी अहसास की तरह रहती है. कई बार लोग यह कह पाते हैं कि उन्हें किससे प्यार है लेकिन बहुत से लोग नहीं कह पाते.

चलिए मुद्दे से ना भटकते हुए हम आते हैं कि यह प्यार कभी भी कहीं भी कैसे हो जाता है? प्यार होने के कुछ फिल्मी और कुछ रियल टाइम सिचुएशन:

1. स्कूल में प्यार: अक्सर दुनिया के 90 प्रतिशत प्यार के बीज स्कूलों में ही फूटते हैं. वैसे स्कूल में होने वाला प्यार बहुत हद तक मात्र आकर्षण का नाम होता है लेकिन एक बात याद रखिए कि यही प्यार है जो बिना किसी स्वार्थ के होता है.
 2. ट्यूशन में प्यार: ट्यूशन में यूं तो लोग एक्सट्रा पढ़ाई के लिए जाते हैं लेकिन इस एक्सट्रा के अंदर एक अहम चीज प्यार भी ना जानें कब जुड जाती है पता ही नहीं चलता. ट्यूशन में आने वाली लड़की के घर का पता लगाना उसका फोन नंबर पता करना आदि ऐसी निशानियां हैं जो ट्यूशन लव की निशानी है.  3. राह चलते दिखे जब कोई: राह चलते हम ना जानें कितने चेहरों को देखते हैं इनमें से बहुत कम ही होते हैं जिनकी परछाई हमारे दिमाग में बैठ जाती है. दिल में बार बार यह आवाज उठती है कि काश किसी तरह किसी बहाने इससे बात हो जाए. इसे भी प्यार का ही नाम दिया जा सकता है.  

ऊपर तो मैंने सिर्फ तीन ऐसी जगहों के बारें में बताया है जहां प्यार हो सकता है, बाकी के बारें में अगर आप बता पाएं तो कमेंट बॉक्स का लाभ उठाएं और दर्शाएं अपने दिल की किताब में छुपे कुछ अनकहे रहस्यों और अहसासों को.

No comments:

Post a Comment

About Me

My photo
New Delhi, New Delhi, India
I’ll never be perfect, you just have to accept the fact that I am who I am.♥♥♥♥♥♥ I love those random memories that make me smile no matter what’s going on in my life right now. I don’t have a short temper, I just have a quick reaction to bullshit.